{"_id":"5ba54091867a557ec524c7dd","slug":"71537556625-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीसी के तहत करीब ढाई सौ विद्यालयों में गठित होगा ईको क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीसी के तहत करीब ढाई सौ विद्यालयों में गठित होगा ईको क्लब
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
250 विद्यालयों में गठित होंगे ईको क्लब
क्लब में शामिल विद्यार्थियों को पर्यावरण संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नेशनल ग्रीन कोर (एनजीसी) कार्यक्रम के तहत जिले के करीब ढाई सौ विद्यालयों में ईको क्लब गठित किए जाएंगे। इसके तहत स्कूली बच्चों को पर्यावरण संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही छात्रों के बीच पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ विकसित की जाएगी। ईको क्लब का गठन मान्यता प्राप्त इंटर तक के विद्यालयों में किया जाएगा। प्रत्येक ईको क्लब में 30-35 ऐसे विद्यार्थी शामिल किए जाएंगे, जिनकी पर्यावरण के प्रति रुझान हो। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ईको क्लब के प्रमुख होंगे, जबकि एक शिक्षक को निरीक्षक बनाया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को वानिकी क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाएगा। पर्यावरण रैली निकाली जाएगी। क्लब के सदस्यों की पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता होगी। पर्यावरण से संबंधित विभिन्न दिवसों पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ईको क्लबों की प्रतियोगिता कराकर सर्वोत्तम क्लब को पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि ईको क्लब गठित करने के लिए विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। जो विद्यालय चयनित हो गए हैं, उन्हें ईको क्लब गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही चयनित विद्यालयों में ईको क्लब के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। जिसमें डीएफओ के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, गैर सरकारी संगठनों के दो सदस्य, चयनित विद्यालयों में से पांच के प्रधानाचार्य, डीआईओएस व दो अन्य लोग शामिल हैं।