फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मरीजों व छात्रों को पौधों के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मरीजों व छात्रों को पौधों के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sat, 11 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मरीजों व छात्रों को पौधों के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मरीजों व छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

फोटो
मरीजों के बीच 500 तथा सेंट जोसेेफ्स के छात्रों को दिए गए 1100 पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रशासन के साथ साथ वन विभाग हरियाली बढ़ाने में लगा है। सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के वनाधिकारी मनीष सिंह ने पौधरोपण अभियान को मिशन बना लिया है। 15 अगस्त तक जिले में 11 लाख से अधिक पौधे लगाने की कवायद तेज कर दी गई है।
डीएफओ ने शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों के बीच विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधों का वितरण कर उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए सुरक्षित पर्यावरण की आवश्यकता बताया है। कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से भी बीमारियां होती हैं। ऐसे में सभी लोग पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखें। उन्होंने धनेवा धनेई स्थित सेंट जोसेफ्स स्कूल में कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों का होना बेहद जरूरी है। हर व्यक्ति को कम से कम आठ पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने बच्चों के बीच 1100 पौधों का वितरण किया। विद्यालय के प्रबंधक सीजे थॉमस ने बच्चों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य लिली थॉमस ने कहा कि हर व्यक्ति पौधरोपण जरूर करे।
विज्ञापन


स्टेडियम में होगी वन स्मृति की स्थापना
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने सेंट जोसेफ्स स्कूल के बच्चों से कहा कि स्टेडियम में वन स्मृति की स्थापना होगी। यदि हर बच्चा अपने जन्मदिन पर 150 रुपये वन विभाग में जमा करेगा तो वन विभाग उसके नाम से पौधा लगवाएगा। दो साल तक उसका देखरेख वन विभाग की करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed