{"_id":"5a75fc114f1c1b91268b80aa","slug":"71517681681-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज सेवा बदहाल, परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज सेवा बदहाल, परेशान रहे यात्री
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। रोडवेज बस सेवा बदहाल है। बस स्टेशन से दूर दराज जाने वाले लोगों को शनिवार की दोपहर काफी देर तक रोडवेज बस का इंतजार करना पड़ा।
निचलौल डिपो में कुल 50 बसे संचालित होती है, जिसमें पांच अनुबंधित बसें शामिल हैं। शनिवार को यात्रियों को समय से बस न मिलने के कारण वह बस स्टेशन पर बस का इंतजार करते रहे। परतावल से जिला अस्पताल अपने लड़के की दवा कराने आए रमेश ने बताया कि इलाज तो समय से हो गया लेकिन बस न मिलने के कारण घर जाने में देरी हो रही है। अगर समय से बस चले तो दिक्कत नहीं होगी। ऐसे में प्राईवेट बस सेवा लेना मजबूरी बन गई है। बगल में खड़े रामअवध प्रसाद को गोरखपुर जाना है। कई घंटे हो गए लेकिन बस नहीं आई। दोपहर में यहां बस अक्सर नहीं मिलती है। बस स्टेशन प्रभारी गिरजेश पांडेय ने कहा कि बस समय से भेजी जा रही है। सभी रोड पर समय से गाड़ियां जा रही है। कहीं किसी प्रकार की समस्या नहीं है।