{"_id":"59ad392d4f1c1b0b278b51db","slug":"71504524589-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव जल्दी न होने पर आन्दोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव जल्दी न होने पर आन्दोलन की चेतावनी
Updated Mon, 04 Sep 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शनिवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के छात्र नेताओं ने कालेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ चुनाव को जल्दी कराने के लिए चुनाव अधिकारी घोषित किए जाने की मांग की। साथ ही कालेज बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने की बात पर जोर दिए। सभी ने एक स्वर में कहा कि जल्दी छात्र संघ चुनाव नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
छात्र नेता मैनूद्दीन सिद्दकी ने कहा कि कालेज में कक्षाएं समय से संचालित हों, इस मसले पर स्कूल प्रशासन गंभीर नहीं है। साथ ही छात्र संघ चुनाव को लेकर भी कोई सक्रियता नहीं दिख रही है। कालेज प्रशासन की नीयत में खोट होने के कारण चुनाव कराने में हिलाहवाली की जा रही है। छात्र हित को लेकर जरा भी गंभीरता नहीं बरती जा रही है। अगर समस्याओं को लेकर आवाज उठाया जाय तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है। कक्षाएं समय से शुरू हो जाती तो ज्यादा सहुलियत होती। उन्होंने कहा कि अगर मांगों पर विचार पर नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राज कुमार सिंह, अमित कुमार आनंद, खालिद खान, सुधाकर कुमार, अरविंद तिवारी पशुपति जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।