{"_id":"59442e0d4f1c1b08438b4580","slug":"71497640461-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर रोड पर जमा कचरा हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर रोड पर जमा कचरा हटवाने की मांग
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। नगर के गौतमबुद्धनगर में नहर रोड पर कुछ दिनों पहले नहर की सफाई से निकला कचरा और मिट्टी के ढेर हटाए नहीं गए। इससे परेशान लोगों ने शुक्रवार को तहसीलदार अनिल कुमार को ज्ञापन देकर कचरा हटवाने की मांग की है।
गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राना नेतृत्व में पहुंचे नहर रोड एवं आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले नहर की सफाई के दौरान सड़क के किनारे दो सौ मीटर तक कीचड़ व मिट्टी का ढेर लग गया है। इससे वहां के निवासियों एवं राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों से कई बार की गई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रोड पर बदबू, गंदगी व धूल से राहगीर परेशान हैं। लोगों के घरों के अंदर धूल व गंदगी भर जा रही है। इसके साथ ही उसी रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल भी स्थित है। इससे बच्चों को गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। इस मौके पर प्रेम सिंह, मुन्ना लाल जायसवाल, गौरीशंकर सिंह, लक्ष्मी मद्धेशिया, अखिलेश शर्मा, गौरीशंकर यादव, रवि तिवारी, कृष्ण जायसवाल, हैदर अली मौजूद रहे। तहसीलदार अनिल कुमार का बताना था कि ईओ नगर पालिका को तत्काल कचरा हटवाने व सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।