फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   7 shopes Cacilled to irregularity

राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने पर सात दुकान निरस्त

Wed, 15 Sep 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
7 shopes Cacilled to irregularity
राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने पर सात दुकान निरस्त
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में सरकार सस्ते गल्ले की दुकानों की जांच में गड़बड़ी मिलने पर 7 दुकानों को निरस्त करने के साथ ही दो कोटेदारों पर केस दर्ज कराया गया है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान की जांच का निर्देश डीएसओ को दिया गया। उनके द्वारा जांच में अनियमितता के कारण दो विक्रेताओं के प्रति प्रथम सूचना रिपोर्ट तथा 7 दुकानों को निरस्त कर दिया गया है।

ब्लॉक निचलौल के ग्राम पंचायत कड़जा के उचित दर विक्रेता आदित्य पांडेय, खंड विकास सिसवां के ग्राम पंचायत पूरी ऊर्फ मीरगंज की उचित दुकानदार रामनयन, विकास खण्ड मिठौरा के ग्राम पंचायत कुइयां उर्फ महेशपुर की उचित विक्रेता रामउजागीर, ग्राम पंचायत रेहाव के उचित दर विक्रेता हरिलाल तथा सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भिसवा की उचित दर विक्रेता जयराम, ग्राम पंचायत सिंहपुर की उचित दर विक्रेता सुग्रीव, पनियरा के ग्राम पंचायत बसडीला की उचित विक्रेता लालजी की दुकान को निरस्त कर दिया है। ब्लॉक मिठौरा के ग्राम पंचायत बसन्तपुर खुर्द के उचित दर विक्रेता लक्षमीनरायन एवं ब्लॉक सदर के ग्राम पंचायत भिसवा के उचित दर विक्रेता जयराम के विरुद्ध आवश्यक बस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed