{"_id":"61e845b3c0026347562ed922","slug":"63-people-was-positive-maharajganj-news-gkp424258765","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 63 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जांच बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 63 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जांच बढ़ी
विज्ञापन

सक्रिय केस की संख्या बढ़कर हुई 248, होमआइसोलेशन में 132 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में बुधवार को 63 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब सक्रिय केस बढ़कर 248 हो चुका है। 132 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। अब तक जिले में कोरोना का केस 12,872 हो चुका है। 12,482 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 141 लागों की अब तक मौत हो चुकी है। 1311 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। सदर सीएचसी की टीम बुधवार को अगया में एक निजी स्कूल में छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच कर बचाव के प्रति जागरूक किया। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वहीं केस बढ़ने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जांच अधिक से अधिक लोगों की करने की कोशिश की जा रही है। गोपाला सीएचसी को छोड़कर अन्य किसी अस्पताल में संक्रमित भर्ती नहीं है। ज्यादा जरूरत पड़ने पर संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि सभी लोगों को मास्क का प्रयोग करते हुए समाजिक दूरी का पालन करने की जरूरत है। समस्या होने पर तुरंत जांच कराने के साथ ही चिकित्सक के परामर्श के अनुसार दवा का सेवन करें। लापरवाही से समस्या हो सकती है। आशा कार्यकर्ता गांव स्तर पर निगरानी करने में जुटी है। बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है।