{"_id":"5ba7dcfc867a557ec4199320","slug":"61537727740-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कॉलेज नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कॉलेज नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कॉलेज नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
डीआईओएस से 25 तक मांगी गई परीक्षा केंद्रों की सूची
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने जारी किया दिशानिर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीटीसी 2015 तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में गड़बड़ी मिलने के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने सीसीटीवी कैमरों की देखरेख में सरकारी व सहायता प्राप्त कॉलेजों में चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। निजी कॉलेजों को परीक्षा केंद्र न बनाने की चेतावनी भी दी गई है। परीक्षा नियामक ने डीआईओएस को पत्र भेजकर 25 सितंबर तक केंद्रों की सूची मांगी है।
बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं निजी कॉलेजों में नहीं होगी। परीक्षाओं के लिए सरकारी तथा सहायता प्राप्त कॉलेज केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। इस संबंध में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने दिशानिर्देश जारी किया है। डीआईओएस को भेजे गए पत्र में सचिव ने कहा है कि जिले में सरकारी तथा सहायता प्राप्त अशासकीय कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना चाहिए। उन्होंने डीआईओएस से 25 सितंबर तक केंद्र निर्धारण के संबंध में सूची मांगी है। डीआईओएस कार्यालय को विद्यार्थियों व कॉलेजों की स्थिति के बारे में जानकारी भी भेजी गई है। पत्र में यह भी कहा गया गया है कि परीक्षा केंद्र उन्हीं कॉलेजों को बनाया जाना चाहिए, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हों। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सचिव के निर्देश के अनुसार परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। सूची निर्धारित समय में सचिव के पास भेज दी जाएगी। डॉयट प्राचार्य मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि जिले में कुल 22 निजी कॉलेज एवं एक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान है। इसमें छह निजी कॉलेजों व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के बीटीसी 2015 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर के 343 विद्यार्थी हैं। जिन्हें आठ अक्तूबर से शुरू होने वाली परीक्षा में शामिल होना है।