फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चौकीदारों ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना 17-04-52

चौकीदारों ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना 17-04-52

Tue, 18 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
चौकीदारों ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना 17-04-52
चौकीदारों ने कलेक्ट्रेट पर धरना
विज्ञापन

फोटो
चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के चौकीदारों ने चार सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को धरना दिया। चौकीदारों ने चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। चौकीदारों ने कहा कि मेहनत से कार्य करने के बाद भी कम रकम मिली है। इससे परिवार का गुजर-बसर मुश्किल है। सरकार चौकीदारों के हित को लेकर गंभीर नहीं है।

मुख्य वक्ता शिवकुमार कन्नौजिया ने कहा कि चौकीदार आज भी गुलामी का जीवन जी रहे हैं। ग्रामीण चौकीदारों की स्थिति पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र भारती ने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से ग्रामीण चौकीदार वंचित है। थानों पर चौकीदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अगर चौकीदारों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। संगठन धरना व भूख हड़ताल के लिए बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष बाले खां ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार संगठित रहें, हक के लिए लगातार आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश सरकार चुनाव से पहले किए वादों को भूल रही है। चुनाव से पहले चौकीदारों को यह आश्वासन मिला था कि अगर प्रदेश में सरकार बनी तो 120 दिन में चौकीदारों का वेतन बढ़ा दिया जाएगा, एक साल के अंदर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। इस दौरान देवेंद्र त्रिपाठी, रामनाथ, नाथू प्रसाद गुप्त, जमाल अहमद, शिवराज सोधई, अखिलेश, असफाक, अनिरूद्ध, अब्दुल, तौआब, झकरी, ओरी, रामनयन, केदार, इंद्रजीत, रामप्यारे कन्नौजिया, सद्दाम हुसौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed