फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भोर में हुई झमाझम बारिश से नाली ओवर फ्लो, पानी में डूबी सड़कें

भोर में हुई झमाझम बारिश से नाली ओवर फ्लो, पानी में डूबी सड़कें

Wed, 05 Sep 2018 12:15 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
भोर में हुई झमाझम बारिश से नाली ओवर फ्लो, पानी में डूबी सड़कें
बारिश से नालियां ओवर फ्लो, सड़कों पर भरा पानी
विज्ञापन

फोटो
शहर के 25 वार्डों में लोगों की बढ़ीं दुश्वारियां, कोतवाली परिसर में घुसा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मंगलवार की भोर में हुई बारिश से शहर की नालियां ओवर फ्लो हो गईं। कई मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। शहर की करीब 20 हजार की आबादी जलजमाव की समस्या से परेशान रही। 25 वार्डों में सबसे ज्यादा दिक्कत राजीव नगर, अमरूतियां, शास्त्री नगर, सरोजनी नगर मोहल्ले में रही। करीब 6 घंटे की लगातार बारिश से शहर के नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।

शहर में 12 बडे़ नाले हैं। इसके अलावा सभी मोहल्लों में नालियां बनी हैं। इनकी सफाई के लिए नगर पालिका में 57 संविदा, 22 दैनिक एवं 8 स्थाई सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा ठेके पर 55 सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था में लगे रहते हैं। लोगों का कहना है कि इसके बाद शहर के नाले बेहतर ढंग से साफ नहीं हो पा रहे हैं। नगरवासियों का कहना है कि बडे़ नालों की सफाई सही नहीं से कराई गई है। बारिश होने पर नाले ओवर फ्लो हो जाते हैं, उसका गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। मंगलवार की भोर में चार बजे शुरू हुई बारिश करीब 10 बजे तक हुई। ऑफिर्सस कॉलोनी के बगल से होकर जाने वाले रास्ता पानी से भर गया। कोतवाली परिसर में पानी घुस गया, जिससे फरियादियों समेत पुलिसकर्मियों को परेशानी हुई। बस स्टेशन, आबकारी अधिकारी कार्यालय, जूनियर हाईस्कूल, अमरूतियां, शास्त्री नगर समेत अन्य स्थानों में सड़क पर जलजमाव हो गया। नगरवासी दिलीप शुक्ला, गणेश श्रीवास्तव, शंभू सिंह यादव ने बताया कि अगर लगातार बारिश दिनभर होगी तो नगर में बाढ़ जैसे हालात हो जाएंगे। क्योंकि नालियों का बहाव नहीं है। जगह-जगह नाले जाम हैं। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि जिले में 31 एमएम बारिश हुई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव का कहना है कि जल निकासी की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर है। सफाईकर्मियों की टीम नगर में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed