{"_id":"5b674d014f1c1bed238b4dc8","slug":"61533496577-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: भूस्खलन में 9 की मौत कई लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: भूस्खलन में 9 की मौत कई लापता
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल: भूस्खलन से 9 की मौत, कई लापता
- राहत व बचाव कार्य में जुटे सेना के जवान
अमर उजाला ब्यूरो
नवलपरासी (नेपाल)। नेपाल में रविवार सुबह हुए भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सेना के जवान राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
हादसा रविवार सुबह आठ बजे के करीब नेपाल के जाजरकोट भेरी नगरपालिका 3 ठाटी बाजार में हुआ। जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक हादसे में मारे गए लोगों में नरेंद्र परियार (13), नवीन परियार (11), गोविंद परियार (8), दर्शक परियार (10) व नेपाल पत्रकार महासंघ जाजरकोट के सदस्य तीर्थ बहादुर बोहरा की पुत्री नज्मा बोहरा (8) शामिल हैं। चार मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। नेपाली सेना, नेपाल प्रहरी व शसस्त्र प्रहरी बल के जवान राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार भूस्खलन से ओमजड़ शाह, पत्रकार बोहरा व गोपाल सुनार के मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए।