{"_id":"5b1427a14f1c1baa6e8b61d3","slug":"61528047521-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बाइड से पके आम सेहत के लिए हानिकारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बाइड से पके आम सेहत के लिए हानिकारक
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
mango
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। फलों के राजा आम का नाम सुनते ही हर किसी से मुंह में पानी आ जाता है। आम के सीजन में हर कोई इसका सेवन करता है, लेकिन कारोबारी ज्यादा कमाई के चक्कर में आम की मिठास को जहरीला बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। आम को जल्दी पकाने के लिए घातक रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है, जो सेहत के लिए काफी खतरनाक हैं।
राजेंद्र प्रसाद तारा चंद पीजी कॉलेज निचलौल के प्रवक्ता पौनेश कुशवाहा ने बीते दिनों बाजार में बिक में रहे आम को लैब में चेक कराया तो इसे जल्दी पकाने के लिए कैल्सियम कार्बाइड के प्रयोग किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने आम को पकाने के तरीकों की पड़ताल। उन्होंने बताया कि कैल्सियम कार्बाइड में आर्सेनिक और गंधक जैसे जहरीले तत्व होते हैं। साथ ही जब इसे पानी में घोला जाता है तब यह एसिटिलीन गैस छोड़ता है। ये तीनों तत्व सेहत के लिए घातक होते हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉक्टर एएम भाष्कर ने बताया कि रसायन के प्रयोग से आम में मौजूद विटामिन ए खत्म हो जाते हैं। रसायनों से पकाए गए आम का सेवन करने वाले लोगों को सिर दर्द, चक्कर आना, उल्टी-दस्त, फोड़े-फुंसी जैसी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा याददाश्त कमजोर होना, कैंसर, अनिद्रा, लीवर और किडनी में सूजन, आंतों में संक्रमण जैसी बीमारियों की भी संभावना प्रबल हो जाती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर अमित कुमार पांडेय ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। राजेंद्र प्रसाद तारा चंद पीजी कालेज निचलौल के वनस्पति विज्ञान के प्रवक्ता पौनेश कुशवाहा ने बताया कि आम का सेवन करने पर शरीर में झनझनाहट हुई तो उन्होंने जांच कराने की सोची। तब रसायनों के प्रयोग की बात सामने आई। करीब 80 फीसदी फल इन्हीं रसायनों से पका कर बाजार में बेंच जा रहे हैं। इनके सेवन से 30 फीसदी रसायन शरीर के अंदर चले जाते हैं, जो काफी नुकसानदायक है। डॉक्टर अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि बाजार से आम लाने के बाद उसे पानी में डूबोकर रख देना चाहिए। कम से कम पांच घंटे तक फल पानी में डूबा रहे। इस दौरान तीन बार पानी बदलें। इससे रसायन का प्रभाव लगभग समाप्त हो जाता है। यह तरीका अपनाने पर रसायन का प्रभाव कम किया जाता सकता है। आम के सेवन को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन