{"_id":"5ac907bc4f1c1bb4618b6011","slug":"61523124156-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हड़ताल पर जाएंगे रोजवेज कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर जाएंगे रोजवेज कर्मी
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : UPSRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। अपनी मांगों को मनवाने के लिए उत्तर-प्रदेश राज्य परिवहन निगम के कर्मियों ने शनिवार को रोडवेज वर्कशाप में बैठक की और अपने आंदोलन का प्रभावी बनाने के लिए रणनीति बनाई। बैठक में रोजवेज कर्मियों ने आठ अप्रैल मध्य रात्रि से बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए निचलौल डिपो के शाखा प्रबंधक कीर्ति प्रकाश नायक ने कहा कि रोडवेज कर्मियों ने उक्त आंदोलन सातवें वेतनमान की संस्तुति के लिए किया है। ऐसे में हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी रोडवेज कर्मियों का सक्रिय सहयोग जरूरी है।
उन्होंने कहा कि उक्त मांगों को लेकर संघ के प्रांतीय नेतृत्व ने बीते 5 अप्रैल का धरना प्रदर्शन किया था, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी डिपो से कर्मचारी उपस्थित हुए थे, मगर परिवहन निगम के प्रतिनिधियों द्वारा कोई सकारात्मक वार्ता नहीं की गई, जिससे प्रांतीय नेतृत्व के ही आह्वान पर उक्त बेमियादी हड़ताल का निर्णय लिया गया है। बैठक में केपी नायक के अलावा ओमप्रकाश, गिरीजेश कुमार पांडेय, मोहम्मद इकबाल, सुरेश यादव, सुरेश राम, गिरीजेश जायसवाल, उमाशंकर गुप्ता, भरतलाल गुप्ता, स्वामीनाथ यादव, फलेना मल्ल्ल, अच्छेलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अंाबेडकर जयंती पर बाइक जुलूस निकालेंगे कार्यकर्ता
महराजगंज। आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की 127 वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यकर्ता बाइक जूलूस भी निकालेंगे। इस संबध में महासभा के जिलाध्यक्ष अमेरिका प्रसाद आंबेडकर ने कहा कि उक्त तिथि को नगर के अंबेडकर पार्क में प्रात: 10.30 बजे से सामाजिक समरसता, भाईचारा, सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए गोष्ठी आयोजित की जाएगी। वहीं से कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक जुलूस भी निकाला जाएगा। जुलूस अंबेडकर पार्क से शांतिपूर्ण तरीके से मऊपाकड़, सक्सेना चौक होते हनुमानगढ़ी चौराहे तक जाएगी, वहां से वापस होकर सक्सेना चौक होते जिला मुख्यालय तक जाएगी।