{"_id":"59d789d34f1c1b6a678b463c","slug":"61507297747-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
Updated Fri, 06 Oct 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलासपुर से सटे जंगल में शुक्रवार को एक पेड़ में लगे फंदे से लटकते हुए एक वृद्ध की लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गांव वालों के माध्यम से मृतक की शिनाख्त करने की पूरी कोशिश की किंतु सफलता नहीं मिली। घटनास्थल लक्ष्मीपुर रेंज से महज 500 मीटर दूर होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी।
शुक्रवार को दोपहर में ग्रामीणों की नजर जब पेड़ से लटक रहे शव की तरफ से पड़ी तो सकते में आ गए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उसके बाद शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। प्रभारी एसओ कोल्हुई कमलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तुस्थिति की जानकारी हो सकेगी।