फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   600 meritorious will be exposed to the nuances of science, will reap the benefits

विज्ञान की बारीकियों से रूबरू होंगे 600 मेधावी, उठाएंगे लाभ

Sun, 25 Sep 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
600 meritorious will be exposed to the nuances of science, will reap the benefits
विज्ञान की बारीकियों से रूबरू होंगे 600 मेधावी, उठाएंगे लाभ
विज्ञापन

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में विज्ञान के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को निखारने व उन्हें विषय की बारीकियों से रूबरू कराने का कार्य होगा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जिले भर से जहां लगभग 600 मेधावी बच्चों को विज्ञान से जोड़ने की पहल होगी, वहीं विज्ञान के क्षेत्र में उनके ज्ञानवृद्धि के लिए उन्हें परिचयात्मक दौरे पर भी भेजा जाएगा।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले जिज्ञासु बच्चों को प्रोत्साहित करना है। ऐसे में उनके चयन के लिए प्रत्येक ब्लॉक में विज्ञान की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करानी है। प्रतियोगिता में मेधा प्रदर्शित करने वाले प्रत्येक ब्लॉक के 50-50 बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को परिचयात्मक दौरे पर तारामंडल व अन्य स्थलों पर ले जाया जाएगा। जिससे कि वे वहां अपने ज्ञान के दायरे को विकसित कर सकें।
विज्ञापन

मेधावियों के चयन की जिम्मेदारी बीईओ की
विज्ञान से जुड़े 50-50 विद्यार्थियों के चयन की जिम्मेदारी जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है, वे विद्यार्थियों के चयन का कार्य पूरा करते हुए सूची बेसिक शिक्षा विभाग को भी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे पर प्रत्येक ब्लॉक खर्च करेंगे 30 हजार
परिचयात्मक दौरे पर प्रत्येक ब्लॉक की ओर से 30 हजार रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। ऐसे में जिले भर के 12 ब्लॉकों के दौरे पर कुल 3.60 लाख रुपये व्यय होंगे। इस धनराशि में प्रत्येक छात्र-छात्राओं को नाश्ता, लंच व स्टेशनरी भी उपलब्ध कराया जाएगा।

ब्लॉक स्तर पर चयनित विज्ञान के मेधावियों का नाम उपलब्ध कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से एक सप्ताह में सूची मांगी गई है। सूचीबद्ध विद्यार्थियों को परिचयात्मक दौरे पर भेजा जाएगा।
आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed