फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   520 applicants of Kanya Sumangala are deprived of benefits due to lack of verification

Maharajganj News: सत्यापन के अभाव में लाभ से वंचित हैं कन्या सुमंगला के 520 आवेदक

Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
520 applicants of Kanya Sumangala are deprived of benefits due to lack of verification
- ग्रामीण क्षेत्र में 456 व शहरी क्षेत्र में 64 आवेदकों के सत्यापन में दिख रही है शिथिलता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने वाले 520 आवेदकों को सत्यापन के अभाव में अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इसमें 456 ग्रामीण क्षेत्र के एवं 64 शहरी क्षेत्र के आवेदक हैं।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के आवेदनों के सत्यापन की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी को एवं शहरी क्षेत्र के आवेदनों के सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी को सौंपी गई है। इन्हें अधिकतम एक माह के अंदर सत्यापन कर रिपोर्ट दे देनी होती है, लेकिन समय से रिपोर्ट न देने की वजह से पात्र आवेदकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के 456 व नगरीय क्षेत्र के 64 आवेदकों को भी सत्यापन के अभाव में योजना का लाभ नहीं प्राप्त हो सका है।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉकवार व शहरवार लंबित आवेदन
ब्लॉकवार लंबित 456 आवेदनों में बृजमनगंज में 117, घुघली में 132, सिसवा में 74, नौतनवां में 30, धानी में 27, लक्ष्मीपुर में 13, सदर में चार, मिठौरा में 14, निचलौल में 16, पनियरा में 12,परतावल में आठ व फरेंदा के नौ आवेदन हैं। इसी प्रकार शहरों में लंबित 64 आवेदनों में महराजगंज का 49, निचलौल का 10, नौतनवां का चार व फरेंदा का एक आवेदन है।

---------------------------------
कन्या सुमंगला योजना के आवेदनों के सत्यापन में तेजी लाने के लिए खंड विकास अधिकारी व उप जिलाधिकारी को पत्र भिजवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सत्यापन की प्रगति सुधर जाएगी।
ध्रुवचंद त्रिपाठी, जिला प्राेबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed