फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर लगी आग, अफरा-तफरी

सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर लगी आग, अफरा-तफरी

Fri, 26 Apr 2019 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर लगी आग, अफरा-तफरी
गैस रिसाव होने पर स्कूल के रसोई घर में लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन

सहायक अध्यापकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्चों को विद्यालय से बाहर कर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
मिठौरा। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय सिलेंडर की पाइप गैस रिसाव होने के कारण रसोई घर में आग लग गई। आग लगने से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय में मौजूद सहायक अध्यापकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्चों को सुरक्षित रूप से गेट से बाहर किया। प्रधानाध्यापिका की तरफ से दी गई सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया।

पकड़ियार बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का मध्याह्न भोजन संयुक्त रूप से बनता है। इसके लिए चार रसोइयां अमरावती, जड़ावती, समिता और कुसमावती की तैनाती की गई है। गुरुवार को सुबह करीब दस बजे रसोइयों ने सब्जी तैयार कर ली थी। रोटी बनाया जा रहा था। इसी बीच अचानक पाइप से गैस रिसाव होने लगा, जिससे आग लग गई। आग लगने से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। जिस में आग लगने की घटना हुई, उस दौरान प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक में बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। विद्यालय के सहायक अध्यापकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित करने के लिए गेट से बाहर किया। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष यादव के प्रशिक्षण में जाने के कारण पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालती देवी ने पुलिस को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने वहां पहुंचकर आग पर काबू किया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed