फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शहर से लेकर गांव तक गूंजा हैप्पी न्यू ईयर

शहर से लेकर गांव तक गूंजा हैप्पी न्यू ईयर

Tue, 01 Jan 2019 10:06 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 01 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक गूंजा हैप्पी न्यू ईयर
मऊपाकड़ चौराहे पर नव वर्ष पर गुब्बारा खरीदतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। वैसे तो 31 दिसंबर की शाम से ही नए साल की शुभकामना संदेश देने का दौर शुरू हो गया, लेकिन मंगलवार पहली जनवरी को तो गांव से लेकर शहर तक शुभकामना संदेश लेने-देने का दौर दिनभर चलता रहा। सैलानियों ने तो विभिन्न वाहनों से मनोरंजन के पूरे साधन के साथ विभिन्न स्थलों पर जश्न मनाया। नगर में दुर्गा मंदिर पर लोगों की भीड़ लगी रही। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर लोगों ने नव वर्ष मनाया। वहीं लोगों ने जंगल में सेल्फी भी ली। शहर के व्यवसायी आत्माराम गुप्त ने कहा कि पहले तो लोग ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से शुभकामना संदेश देते थे, लेकिन अब इस परंपरा में धीरे-धीरे कमी आई तो लोगों ने गुलाब का फूल व मोबाइल से मैसेज व ह्वाटसअप के जरिए नव वर्ष की शुभकामना विभिन्न तौर तरीके से लेने-देने लगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कुछ लोग अपने तौर-तरीके से विभिन्न स्थानों पर नया साल मनाने की तैयारी में सुबह से जुट गए। लोग अपने वाहनों को फूल पत्ती एवं गुब्बारों से सजाकर उस पर डीजे आदि रख कर मनचाहे स्थान की ओर चल दिए। महराजगंज के लोग नेपाल, कसया, रामकोला, लेहड़ा मंदिर, सोनाड़ी देवी मंदिर, बोकड़ा देवी मंदिर, गोरखनाथ मंदिर आदि स्थानों पर गए। रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनोरंजन किया। बहुत से लोग वाहनों पर गैस चूल्हा, खाने-पीने की सामग्री व मनोरंजन के साधन के साथ विभिन्न स्थानों पर गए। जहां अपनी रुचि के हिसाब से अपने हाथ से भोजन बनाया और डीजे की धून पर खूब थिरके। अपने तौर-तरीके से नया वर्ष मनाने में युवतियां व महिलाएं भी पीछे नहीं रही। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि जिले में पुलिस सर्तक रही। साथ ही जगह-जगह बैरियर लगाकर जांच पड़ताल की गई। क्षेत्राधिकारी प्रत्येक हलचल पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन


भगवती जागरण का हुआ आयोजन
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरामीर शिव-मंदिर पर नव वर्ष पर भगवती जागरण एवं मानस पाठ का आयोजन किया गया। वहीं भजन गायक मनोज पांडेय ने हाथ में त्रिशूल, गरवा सोनवा के हार रूपवा मनवा मोहता, ले, ले अइह के भइया मैहर से चुनरी गाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। शिव मंदिर में जागरण और मानस पाठ का आयोजन ग्राम प्रधान चन्द्र प्रकाश मिश्रा के कराया। इस अवसर पर पंडित दया सागर शुक्ला, अनुभव पांडेय, दीपक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, जितेंद्र पटेल, मुकेश मिश्र, चंदन दुबे, मिथिलेश पटेल और संदीप यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed