{"_id":"5bfd99acbdec2241a322fa01","slug":"51543346604-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 56 जोड़ों की शादी, एक का होगा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 56 जोड़ों की शादी, एक का होगा निकाह
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 56 जोड़ों की शादी, एक का होगा निकाह
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन 28 नवंबर को नगर के एक लान में होगा। इसमें 56 जोड़ों की शादी के लिए 10 वेदियां बनाई जाएंगी। वहीं एक जोडे़ के लिए निकाह की भी व्यवस्था विभाग की ओर से की गई है। विवाह कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। निमंत्रण भेजे जाने के साथ ही अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों व नगर पंचायतों को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए जोड़ों के रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए थे। ब्लॉक व नगर निकायों को मिलाकार कुल 57 जोड़ों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसमें 56 हिंदू व एक मुस्लिम वर्ग के जोडे़ शामिल हैं। सामूहिक विवाह की तैयारी पूरी कर ली गई है। विवाह कार्यक्रम को ठीक ढंग से संपन्न कराने के लिए 10 वेदियां बनाई जाएंगी। मंत्रों के उच्चारण के लिए 4 पंडित बुलाए गए हैं। जो विधि विधान से विवाह कार्यक्रम संपन्न कराएंगे। वहीं एक जोडे़ को निकाह के लिए एक मौलवी को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि विवाह में शामिल होने के लिए सांसद, सभी विधायकों, लाभार्थियों से संबंधित गांवों के प्रधानों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। इनके अलावा नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों, ब्लॉकों के बीडीओ, ग्राम पंचायत सचिवों को भी कार्यक्रम में आने के लिए कहा गया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मंच से लगायत वाहनों के पार्किंग कराने तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम की देखरेख डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, मुख्य अतिथि का स्वागत एआर कोआपरेटिव करेंगे। तहसीलदार सदर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। एंबुलेंस व्यवस्था डिप्टी सीएमओ, मंच संचालन डीआईओएस, अग्नि सुरक्षा के लिए एफएसओ, यातायात व्यवस्था के लिए इंस्पेक्टर यातायात को जिम्मेदारी दी गई है। नव विवाहितों का पंजीकरण सब रजिस्ट्रार करेंगे। पेयजल व सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पालिका महराजगंज के अधिशासी अधिकारी को सौंपी गई है। इनके अलावा अन्य अधिकारियों को भी व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।