फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एटीएम में खत्म रकम से लोग परेशान

एटीएम में खत्म रकम से लोग परेशान

Sat, 22 Sep 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
एटीएम में खत्म रकम से लोग परेशान
atm - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। एक ओर शनिवार को जहां बैंक बंद थे। वहीं शहर के अधिकांश एटीएम का शटर गिरा हुआ था, इक्का-दुक्का जिस एटीएम का शटर उठा था। उसमे रकम नहीं थी। लिहाजा जरूरी रकम के लिए लोगों को निराश होना पड़ा। अब बैंक रविवार को भी बंद है।
विज्ञापन

शानिवार को रूपये के लिए परेशान लोगों ने कहा कि कहने को तो शहर में दो दर्जन एटीएम हैं, लेकिन एक-दो से ही रुपये निकल रहे थे। उपभोक्ता रुपयों के लिए परेशान रहें, लेकिन उनकी यह दुश्वारी कम नहीं हो रही है। बैंकों की लापरवाही से एटीएम पूरी क्षमता से नहीं चल रहे हैं, जिससे कि लोगों की परेशानियां कुछ कम हो सके। रूपये के लिए परेशान चेहरी निवासी गोविंद मणि का कहना था कि शहर के सारे एटीएम खाली हैं। चार घंटे से रूपये के लिए एटीएम की खाक छान रहा हूं। अनिल विश्वकर्मा, संदीप प्रजापति ने कहा कि शनिवार को बैंक बंद होने पर रूपये के लिए काम करने वाले एटीएम की तलाश करने लगे, लेकिन पूरा नगर घूमने के बाद सिर्फ एक एटीएम खुला मिला, उसमें भी रकम नहीं मिला।
विज्ञापन

शहर में कालेज रोड, फरेंदा रोड और गोरखपुर रोड पर भी तमाम बैंकों के एटीएम हैं लेकिन ज्यादातर एटीएम के शटर गिरे रहे। (भारतीय स्टेट बैंक) लीड बैंक मैनेजर एसके श्रीवास्तव का कहना है कि लोगों की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। जल्दी ही एटीएम में रकम नहीं रहने की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। लोगों को डिजीटल लेने देने को बढ़ावा देने पर जोर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed