फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छात्रसंघ चुनाव में चार पदों के लिए 10 प्रत्याशियों का नामांकन वैध

छात्रसंघ चुनाव में चार पदों के लिए 10 प्रत्याशियों का नामांकन वैध

Wed, 05 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव में चार पदों के लिए 10 प्रत्याशियों का नामांकन वैध
छात्रसंघ चुनाव में चार पदों के लिए 10 प्रत्याशियों का नामांकन वैध
विज्ञापन

फोटो
पीजी कॉलेज में चुनावी पारा चढ़ा, छात्रों को रिझाने में जुटे छात्र नेता
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में 15 छात्र नेताओं ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। मंगलवार को अध्यक्ष पद से मंदीप पटेल और सुग्रीव ने पर्चा वापस ले लिया। कला संकाय स्नातक प्रतिनिधि के लिए रमेश कुमार व कला संकाय स्नातकोत्तर प्रतिनिधि के लिए रविंद्र कुमार यादव का पर्चा खामियां मिलने जांच समिति ने खारिज कर दिया। 10 सितंबर को चुनाव को होगा। इसे ध्यान में रखते हुए छात्र नेताओं ने छात्र-छात्राओं के बीच संपर्क तेज कर दिया है। पुलिस प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि मंगलवार को जांच समिति ने नामांकन पत्रों की जांच की। जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए अरविंद गौतम, आलोक रंजन दूबे, सीमा गुप्ता व सूरज कुमार के पर्चे वैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद के लिए विकास यादव व विघ्नेष पांडेय, महामंत्री पद के लिए नीरज कुमार अग्रहरि व राहुल कुमार आर्य तथा संयुक्त मंत्री पद के लिए मनीष कुमार यादव व राहुल कन्नौजिया के पर्चे वैध पाए गए। प्रतिनिधि कला संकाय स्नातक में दीपक उपाध्याय का एकमात्र पर्चा वैध पाया गया। नामांकन पत्रों की जांच के लिए बनाई गई जांच समिति में डॉ. धर्मेंद्र कुमार सोनकर, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, डॉ. शैलेंद्र उपाध्याय, डॉ. राणा प्रताप तिवारी, डॉ. विजय आनंद मिश्र, देवेंद्र पाठक व डॉ. पीपी मिश्र शामिल रहे। सायं 4 बजे वैध प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी को गोली मारने की धमकी
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव सत्र 2018-19 के मुख्य चुनाव अधिकारी/मुख्य नियंता डॉ. उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि सोमवार रात 11:12 बजे उनके व्यक्तिगत मोबाइल चार बार फोन आया। तीन बार रिसीव नहीं किया गया। चौथी बार फोन रिसीव करते ही चार दिन में गोली मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि इस धमकी की सूचना पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन को दे दी गई है। सदर कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed