{"_id":"5b5a1a074f1c1b4a748b717e","slug":"51532631559-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
823 ग्राम पंचायतों में होगा पौधरोपण
डीसी मनरेगा ने जारी किया दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। इस वर्ष 15 अगस्त को वृहद कार्यक्रम चलाकर जिले के 823 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल ने बताया कि अभियान के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों को कम से कम 500 पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों को सार्वजनिक भूमि, प्रवेश द्वार या व्यक्तिगत स्थानों में पौधरोपण के लिए गड्ढों की खुदाई कराने और पौधरोपण की तैयारी पूरा कराकर सूचना भेजने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त को होने वाले पौधरोपण के लिए 154 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। यह अधिकारी 15 अगस्त को गांवों में पौधरोपण की जांच कर शाम तक रिपोर्ट देंगे। उन्होंने बताया कि पौधे की नर्सरी उद्यान व वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायत वार सूची संबंधित विभाग को भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ताकि बाद में पौधों की जांच की जा सके।