{"_id":"587a75614f1c1b982dba7edf","slug":"50-k-cash-will-be-siezed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब्त होगी पचास हजार से अधिक की रकमःडीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब्त होगी पचास हजार से अधिक की रकमःडीएम
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
चुनाव तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम वीके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज।विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों में तेजी आ गई है। रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर, एसडीएम, तहसीलदार के साथ बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चेकिंग के दौरान पचास हजार रुपये से अधिक की धनराशि पकड़े जाने पर उसे जब्त किया जाएगा।
दस लाख रुपये से अधिक की धनराशि की सूचना इनकम टैक्स आफिसर को देनी होगी। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम ने फ्लाइंग स्क्वाड या अन्य द्वारा जांच में पकड़ी गई धनराशि की सूचना जिले पर भेजने की हिदायत दी। एडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति इसे रिलीज करने के संबंध में अंतिम निर्णय लेगी। व्यक्ति अपने प्रपत्र या साक्ष्य समिति के सम्मुख प्रस्तुत करें।
डीएम ने सरकारी संपत्ति से पोस्टर-बैनर, प्रचार सामग्री या वॉल राइटिंग को डिफेस कराने के साथ संबंधित व्यक्ति को हा हाल में नोटिस जारी करने के साथ ही उसका खर्च भी वसूल करने का निर्देश दिया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराने की हिदायत दी। उन्होंने सभी आरओ को बूथवार रूटचार्ट तथा मैप जमा करने का निर्देश दिया। प्रत्येक बूथ पर विकलांग के लिए रैंप बनवाएं। सुविधा, सुगम एवं समाधान पोर्टल का प्रयोग करें। वाहन, जुलूस, रैली, जनसभा की जो भी स्वीकृतियां जारी करें उसे पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कराएं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया उसकी जांच, चुनाव चिह्न आवंटन तथा नाम वापसी की संपूर्ण जानकारी के लिए रिटर्निंग आफिसर के लिए हस्तपुस्तिका का अध्ययन कर लें। मामूली कमी पाए जाने पर नामांकन निरस्त नहीं किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी पांच विधान सभा में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम अवश्य संचालित करें।
आगामी 25 जनवरी को मतदाता दिवस है। इसके आयोजन की रूपरेखा अभी से तैयार कर लें। उन्होंने बताया कि पब्लिक ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम पीजीआरएस पर 26 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसकी जांच कराकर रिपोर्ट अपलोड कराएं। बैठक का संचालन एडीएम उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी कश्यप ने किया। इसमें उप जिलाधिकारी देवेश गुप्ता, विक्रम सिंह, आलोक प्रसाद, ज्ञानेश्वर, तहसीलदार पवन जायसवाल, अनिल रस्तोगी, राजेश अग्रवाल, केशव प्रसाद उपस्थित रहे।