फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   446 couples hold each other's hand

Maharajganj News: 446 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Sun, 28 May 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
446 couples hold each other's hand
सात फेरे लेकर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का थामा हाथ
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के 214, अन्य पिछड़ा वर्ग के 203 व अल्पसंख्यक वर्ग के 28 जोड़ों की हुई शादी



संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को पांच स्थलों पर 446 जोड़ों ने जीवन भर साथ निभाने का वादा कर एक-दूसरे का हाथ थामा। विवाहित जोड़ों में अनुसूचित जाति के 214, अन्य पिछड़ा वर्ग के 203 व अल्पसंख्यक वर्ग के 28 एक जोड़े शामिल हैं। सामान्य वर्ग के भी एक लाभार्थी को विवाह योजना का लाभ मिला है।
भाजपा के जिला संयोजक संजय पांडेय ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। निचलौल संवाद के मुताबकि ब्लॉक परिसर में कुल 117 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि विधायक प्रेमसागर पटेल व विशिष्ट अतिथि ब्लाॅक प्रमुख रमाशंकर गौतम और कोदई प्रसाद ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। खंड विकास अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

धानी संवाद के मुताबिक धानी ब्लॉक परिसर में हुए विवाह कार्यक्रम में कुल 78 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। मुख्य अतिथि योगेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए एक अच्छी योजना है। इस दौरान बीडीओ कृष्णकांत शुक्ला, अमरनाथ पांडेय व सच्चिदानंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर संवाद के मुताबिक ब्लॉक परिसर में 53 वर-वधू दाम्पत्य बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि ब्लाॅक प्रमुख अंजली पांडेय व राकेश मद्धेशिया ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी डॉ. सुशांत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। परतावल संवाद के मुताबिक परतावल ब्लॉक परिसर में हुए विवाह कार्यक्रम में कुल 52 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान प्रद्युमन प्रजापति समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
...

पंखे की नहीं थी व्यवस्था, लोग हुए परेशान
महराजगंज। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित स्थलों पर शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। परतावल में विवाह स्थल पर पंखे की व्यवस्था न होने से वैवाहिक जोड़े व उनके परिजन बेहाल दिखे। महराजगंज नगर के लान में भी गर्मी से बचने के लिए लोग छांव में बैठे पाए गए।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत नगर के महालक्ष्मी लाॅन में हुए तीन ब्लॉकों व दो निकायों के विवाह कार्यक्रम में काफी भीड़ उमड़ी। गोरख पांडेय व अन्य कलाकारों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुए इस कार्यक्रम में भीड़ ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया। हवन के धुआं व गर्मी की वजह से लोग परेशान दिखे। कार्यक्रम स्थल के बाहर लगे वाहनों की भीड़ ने राहगीरों की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया। परतावल ब्लॉक परिसर में भी विवाह स्थल पर पंखे आदि की व्यवस्था न किए जाने से वैवाहिक जोड़े व उनके परिजन काफी परेशान दिखे। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अख्तर अली ने बताया कि विवाह से जुड़ी व्यवस्था जिला पंचायत की ओर से देखा जा रहा है। ऐसे में जो व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, उसके तहत कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed