फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रभारी मंत्री ने सीएमएस से जताई नाराजगी

प्रभारी मंत्री ने सीएमएस से जताई नाराजगी

Fri, 21 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने सीएमएस से जताई नाराजगी

विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने सीएमएस से जताई नाराजगी
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दुर्व्यवस्था पर दी चेतावनी
मरीजों से बात कर ली दी जा रही सुविधाओं की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रदेश के समाज कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच की। ओपीडी, इमरजेंसी, स्टोर रूम की जांच के अलावा मरीजों से से बात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पाने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने सीएमएस से कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार की चेतावनी दी।

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से जिले के प्रभारी मंत्री ने बात कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कुछ तीमारदारों ने अस्पताल में दुर्व्यवस्था की शिकायत की। इस पर उन्होंने सीएमएस से कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सर्जिकल व जेई-एईएस वार्ड की जांच के बाद पांच बेड के बच्चा वार्ड में पहुंचे। यहां की बदहाली देख उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था में जल्द सुधार की हिदायत दी। जेई-एईएस एवं बुखार से पीड़ित मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही मरीजों को अच्छी सुविधाएं दिए जाने पर जोर दे रही है। उन्होंने मरीजों से कहा कि कहीं कोई गड़बड़ी हो तो उसकी तुरंत शिकायत करें। संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। डॉक्टरों को उन्होंने दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी। प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के कर्मचारी परेशान दिखे। इस दौरान सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, सीएमएस डॉ. आरबी राम, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed