फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जुलाई माह की वर्षा से दूर हुआ चार साल का सूखा

जुलाई माह की वर्षा से दूर हुआ चार साल का सूखा

Mon, 06 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जुलाई माह की वर्षा से दूर हुआ चार साल का सूखा
जुलाई माह में चार साल में रिकार्ड बारिश
विज्ञापन

वर्ष 2013 में हुई थी 122 एमएम बरसात
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में जुलाई माह में हुई बारिश से चार साल का सूखा दूर हो गया है। इस वर्ष जुलाई महीने में 452 एमएम पानी गिरा है, जो औसत से 59 एमएम ज्यादा है। पूर्व के वर्षों में हुई बरसात के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल जुलाई माह में अच्छी बारिश हुई है। आगे भी बेहतर बारिश होने की संभावना है। प्रकृति की मेहरबानी से किसान खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार फसल अच्छी होगी। मौसम विभाग भी जिले में इस वर्ष बेहतर बारिश की बात कह रहा है। यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है।
जून माह में बारिश नहीं होते देख किसान परेशान हो गए थे। उन्हें डर सताने लगा था कि कहीं इस बार धान की फसल बर्बाद न हो जाए। इस बीच जुलाई माह में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। हालांकि जुलाई माह के शुरूआती दौर में बारिश कुछ खास नहीं हुई लेकिन 10 जुलाई के बाद बारिश बेहतर हुई। जुलाई माह में औसत से 59 एमएम ज्यादा बारिश हुई। जुलाई माह की औसत बारिश 358 एममए है। आगे भी बेहतर बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इससे इस बार सूखे की आशंका लगभग खत्म हो गई है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक केशव पांडेय ने बताया कि वर्ष 2013 में जुलाई माह में 122 एमएम, 2014 में 103 एमएम, 2015 में 167 एमएम बारिश हुई। वर्ष 2016 में 417 एमएम बारिश हुई। वहीं 2017 में 273 एमएम और 2018 में 452 एमएम बारिश हुई है। बीते चार साल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष जुलाई माह में हुई बारिश से चार साल का सूखा दूर हो गया है। यह किसानों के लिए सुखद संदेश हैं। बेहतर बारिश होने से फसल अच्छी होने की उम्मीद है। उप निदेशक कृषि गणेश दूबे ने कहा कि जुलाई माह की बारिश खेती के लिए अच्छी है। धान की फसल को समय-समय पर पानी मिलता रहे तो अच्छी पैदावार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरी क्षेत्र के किसान रामसूरत मणि त्रिपाठी ने बताया कि बारिश तो अच्छी हुई है। अगर आने वाले दिनों में बारिश इसी तरह हुई तो उम्मीद है कि पैदावार ठीक होगी। गौनरिया राजा गांव के किसान दिनेश पांडेय बताते हैं कि जून माह में बारिश नहीं हुई तो सिंचाई में परेशानी हुई। पंपिंग सेट से सिंचाई का काम करना पड़ा लेकिन जुलाई माह की बारिश से काफी लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed