फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   राज्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

राज्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

Thu, 19 Jul 2018 06:24 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
एसडीएम के माध्यम से सीएम व मुख्य सचिव को भेजा 11 सूत्री ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। अपनी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी सदर के माध्यम से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन भी भेजा।
संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीभागवत सिंह ने कहा कि मकान भत्ता और नगर प्रतिकर बढ़ाकर सरकार ने कर्मचारियों को राहत तो दी है लेकिन केंद्र के समान भत्ते में अब भी विसंगतियां हैं। इसे दूर करने की जरूरत है। संयोजक घनश्याम पांडेय ने सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने तथा कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था लागू करने की मांग की। अमीन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगजीवन पटेल ने कहा कि कर्मचारियों को पूर्व की भांति सेवाओं को जोड़कर परिणामी लाभ दिया जाना चाहिए। संघर्ष समिति के चेयरमैन कौशल किशोर चौबे में कहा कि संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को निश्चित अवधि के बाद पूर्ण कालिक कर्मचारी घोषित किया जाना चाहिए। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रद्युम्न सिंह ने सफाई कर्मियों को सेवाकाल में तीन पदोन्नति दिए जाने की मांग की। कुष्ठ कर्मचारी संघ के रामसुग्रीव वर्मा ने वेतन विसंगतियों को दूर कर केंद्रीय कर्मियों की भांति सुविधा दिए जाने की मांग की। जगदीश नारायण पटेल ने फील्ड कर्मचारियों को साइकिल भत्ता दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान डॉक्टर गिरीश नाथ मिश्र, कौशल दूबे, बिन्दुकेश यादव, आदित्य प्रताप सिंह, मुन्ना कुमार, काशी चौधरी, विजय साहनी, प्रकाश चौधरी, धर्मेंद्र यादव, बृजेश जायसवाल, संतराज, रामसेवक, कृष्ण मोहन, सत्येंद्र दूबे, पारसनाथ, श्याम सुंदर, उमेश शाही, केशवमणि, सुरेंद्र नाथ सिंह, रामसिंगार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed