फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   39 nominated 95 unidentified cases filed in case of assault and burning of house between two parties

Maharajganj: दो पक्षों में मारपीट व घर फूंकने के मामले में 39 नामजद, 95 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Sep 2022 12:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 12:08 PM IST
सार

कोठीभार थाना क्षेत्र के चनकौली गांव में विवाद के बाद शनिवार को अधिकारियों ने दौरा किया। पुलिसकर्मियों के साथ गांव में भ्रमण कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। एडीजी अखिल कुमार एवं डीआईजी जे रविंद्र गौंड, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने पैदल मार्च किया।

विज्ञापन
39 nominated 95 unidentified cases filed in case of assault and burning of house between two parties
चनकौली गांव में विवाद के बाद फ्लैग मार्च करते डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी डॉ. कौस्तुभ। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

कोठीभार थाना के चनकौली गांव में पुरानी रंजिश में शुक्रवार रात दो पक्षों में मारपीट और घर फूंके जाने के मामले में 39 नामजद और 95 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दो समुदायों के बीच में मारपीट के बाद उग्र भीड़ ने एक समुदाय के व्यक्ति की झोपड़ी में आग लगा दी और घर में तोड़फोड़ की। पुलिस कर्मियों से भी लोगों ने नोकझोंक की। कोठीभार थाने के प्रभारी एसओ पुरुषोत्तम राव की तहरीर पर 20 नामजद और 60 लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एक पक्ष की शायदा खातून की तहरीर पर शेषमणि, विवेक, पूरन, सरजामी, सीमा, शांति, राजेंद्र, मदन, ध्रुव, दिलीप, विनीता, दिनेश, प्रभु, श्रीफल सहित 19 नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष की सरजमीं की तहरीर पर निजामुद्दीन, शाबिर, साजिद, जलालूद्दीन, शराफुद्दीन, नूरजहां और शायदा खातून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्ष के पांच-पांच लोगों हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले के किसी भी दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

 

अधिकारियों ने गांव में भ्रमण कर सुरक्षा का एहसास कराया

कोठीभार थाना क्षेत्र के चनकौली गांव में विवाद के बाद शनिवार को अधिकारियों ने दौरा किया। पुलिसकर्मियों के साथ गांव में भ्रमण कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। एडीजी अखिल कुमार एवं डीआईजी जे रविंद्र गौंड, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने पैदल मार्च किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारी समझाते हुए किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास कराया। एसपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस नजर रख रही है। किसी भी स्थिति में शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना में शामिल लोगों को चिह्नित कर केस दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी निचलौल सूर्यबली मौर्य आदि मौजूद रहे।

शरारती तत्वों को चेताया
माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी है। आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. कौस्तुभ, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed