फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   369 vehicle owners failed to pay tax despite notices; recovery certificates to be issued.

Maharajganj News: नोटिस के बाद भी 369 वाहन स्वामियों ने नहीं जमा किया टैक्स, जारी होगा रिकवरी सर्टिफिकेट

Mon, 14 Sep 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
369 vehicle owners failed to pay tax despite notices; recovery certificates to be issued.
-कॉमर्शियल वाहनों का 3.16 करोड़ रुपये का बकाया है टैक्स, जुलाई में जारी की गई थी नोटिस
विज्ञापन

-विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रति वाहन बकाया है 20 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपये तक
महराजगंज। जनपद के 369 कॉमर्शियल वाहन स्वामियों का 3.16 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। इनको एआरटीओ की तरफ से जुलाई 2026 में नोटिस जारी की गई। इसके बावजूद 12 सितंबर तक एक भी बकाएदार ने टैक्स नहीं जमा किया। अब विभाग आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी करने के साथ वाहन जब्ती की तैयारी में है।
जनपद के 369 कॉमर्शियल वाहन स्वामियों पर नोटिस का कोई असर नहीं पड़ा है। इन पर 3.16 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। कार्यालय के अनुसार बकाएदारों में सबसे ज्यादा पिकप और डीसीएम के स्वामी शामिल हैं। कई वाहन स्वामी तीन से चार साल से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रति वाहन 20 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपये तक का बकाया है।
विज्ञापन

एआरटीओ महराजगंज ने बताया कि जुलाई में सभी 369 वाहन स्वामियों को रजिस्टर्ड नोटिस भेजकर 30 दिन के अंदर टैक्स जमा करने को कहा गया था। नोटिस में चेतावनी दी गई थी कि टैक्स न जमा करने पर आरसी जारी कर वाहन जब्त किया जाएगा। इसके बावजूद तय समय सीमा बीतने के बाद भी कोई टैक्स जमा करने नहीं पहुंचा। अब विभाग बकाएदारों की सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 50 बड़े बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। इसके बाद सड़क पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों को जब्त किया जाएगा। त्योहारी सीजन से पहले विभाग का लक्ष्य शत-प्रतिशत टैक्स वसूली का है। विभाग जागरूक कर रहा है कि जब्ती की कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द टैक्स जमा करें, अन्यथा वाहन जब्ती पर अतिरिक्त जुर्माना देना होगा।

वर्जन
टैक्स के बकाएदारों को इस माह की मोहलत है। जल्द से जल्द टैक्स जमा कर दें। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार अक्तूबर से जांच व वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed