फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3434 students has abcent to Navodaya intrace exam

3434 विद्यार्थियों ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Wed, 11 Aug 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
3434 students has abcent to Navodaya intrace exam
3434 विद्यार्थियों ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

महराजगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले के 13 केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 5701 परीक्षार्थियों में से जहां 2267 ने परीक्षा दी। वहीं 3434 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य जनार्दन उपाध्याय ने बताया कि एमपी पब्लिक स्कूल फरेंदा में फरेंदा व धानी ब्लॉक के 718 परीक्षार्थी, माडर्न एकेडमी नौतनवां में नौतनवां व लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 564 परीक्षार्थी, मसीह सेवाश्रम हाईस्कूल में निचलौल ब्लॉक के 376 परीक्षार्थी , सेंट जोसेफ स्कूल चौक रोड में मिठौरा ब्लॉक के 478 परीक्षार्थी , सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिसवा में सिसवा ब्लॉक के 206 परीक्षार्थी , कार्मल इंटर कॉलेज धनेवा में सदर ब्लॉक के 504 परीक्षार्थी तथा जीजीआईसी धनेवा में 446 परीक्षार्थी, डीएवी नारंग इंटर कॉलेज में घुघली ब्लॉक के 396 परीक्षार्थी व एंग्लों संस्कृत इंटर कॉलेज घुघली 304 परीक्षार्थी , दलसिंगार इंटर कॉलेज रतनपुरवा में पनियरा ब्लॉक के 491 परीक्षार्थी तथा पंचायत इंटर कॉलेज में परतावल ब्लॉक के 420 परीक्षार्थी व सावित्री पब्लिक स्कूल में 462 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिसमें से महज 2267 ने ही परीक्षा दी जबकि 3434 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
प्रत्येक केंद्र के लिए नामित प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के एक-एक पर्यवेक्षक ने नामित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की शुचिता को देखा। केंद्राध्यक्षों से उपस्थित व अनुपस्थित विद्यार्थियों का विवरण एकत्र किया। केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराएं तथा उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित तरीके से जमा कराना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद जसीम, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बीएसए ओमप्रकाश यादव, डीपीआरओ केबी वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा की शुचिता को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत रहा सुरक्षा का इंतजाम
जिले में परीक्षा से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रही। पुलिस कर्मियों ने केंद्रों पर मौजूद रहकर परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed