फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3416 took the exam, security arrangements remained tight

Maharajganj News: 3416 ने दी परीक्षा, चाकचौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 25 Aug 2024 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Aug 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
3416 took the exam, security arrangements remained tight
महाराजगंज। आरक्षी भर्ती को लेकर हो रही लिखित परीक्षा का तीसरा दिन भी सख्त और चाकचौबंद सुरक्षा इंतजामों के नाम रहा। तीसरे दिन की परीक्षा में 2872 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पूरे दिन अधिकारी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

रविवार को हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय पीजी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर जाकर स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान वहां तैनात कर्मचारियों को और मुस्तैद रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों से कहा कि कोई भी परीक्षार्थी बगैर बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के परीक्षा केंद्र में दाखिल नहीं होना चाहिए। चेकिंग के नाम पर किसी से अभद्रता न करें। उससे चेकिंग में सहयोग करने का अनुरोध करें। इसके बाद भी कोई आपत्ति करे तो आलाधिकारियों को सूचित करें, लेकिन चेकिंग में समझौता और लापरवाही किसी भी सूरत में न करें। तीसरे दिन की परीक्षा में 3416 उपस्थित और 2872 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed