फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शहर से जंगल की छोर तक विकास की गंगा बहा गए सीएम

शहर से जंगल की छोर तक विकास की गंगा बहा गए सीएम

Mon, 04 Mar 2019 11:56 PM IST
राकेश पांडेय maharajganj/संजय कुमार पांडेय
maharajganj/संजय कुमार पांडेय Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
शहर से जंगल की छोर तक विकास की गंगा बहा गए सीएम
cm - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 134 करोड़ की परियोजनाओं के दम पर शहर से जंगल की छोर तक विकास की गंगा बहा गए। उन्होंने शहरी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के साथ ही वनग्राम और मुसहर गांवों को भी विकास की डोर में बांधने की कोशिश की। इसके तहत उन्होंने चौक बाजार में 30 बेड के अस्पताल और पेयजल पाइप लाइन तथा डोमा में पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


वनटांगिया और मुसहर समुदाय सीएम की प्राथमिकता में शामिल हैं। पिछले साल जनवरी में जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने वनग्राम चंदनचाफी में करोड़ों की परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। लगभग 14 माह बाद सीएम जब दोबारा जिले में पहुंचे तो एक बार फिर उन्होंने वनग्राम चौक बाजार से विकास की गंगा बहाई। मुख्यमंत्री ने पेयजल पाइप लाइन, सीएचसी, सड़क व पयर्टन से जुड़ी कई परिजोनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। निचलौल के ग्राम सभा डोमा के भी पेयजल पाइप लाइन का सीएम ने लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की योजना हर गांव, हर पात्र परिवार तक पहुंचेगी। उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका विकास कर रही है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सैकडों लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का प्रमाण पत्र भी सौंपा। साथ ही चौक बाजार में 30 बेड के अस्पताल की घोषणा की। इस अस्पताल के शुरू होने से जंगल किनारे बसे गांवों के लोगों को इलाज के लिए शहर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed