फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कजरी गांव के पास नदी किनारे झाड़ी में फंसा तेंदुआ

कजरी गांव के पास नदी किनारे झाड़ी में फंसा तेंदुआ

Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कजरी गांव के पास नदी किनारे झाड़ी में फंसा तेंदुआ
कजरी गांव के पास नदी किनारे झाड़ी में फंसा तेंदुआ
विज्ञापन

पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीम, जाल व पिंजड़ा लगाया, ग्रामीणों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/नौतनवां। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के कजरी गांव के पास रविवार को सुबह तेंदुआ दिखा। इससे आसपास के गांव के लोगों में दहशत पैदा हो है। डर की वजह से ग्रामीण अपने बच्चों एवं मवेशियों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम भी लगा दी गई है। विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को बेहोश करने के लिए ट्रंकुलाइजर गन चलाने वाली टीम को लखनऊ से बुलवाया है। बताया जा रहा है कि टीम देर रात तक मौके पर पहुंच जाएगी। तेंदुआ रोहिन नदी के किनारे झाड़ी में फंसा है।
नौतनवां तहसील क्षेत्र के हरदी डाली गांव के लोग से अभी तेंदुए के दहशत से उबरे भी नहीं थे कि रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे एक तेंदुआ एक कुत्ते को देखकर गुर्राया तो कुत्ता भागने लगा। जिसे देखकर बकरी चरा रहे बच्चों ने शोर मचाया तो कजरी गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां तेंदुआ दिखने पर इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर डीएफओ मनीष सिंह ने प्रशिक्षु डीएफओ अविनाश, लक्ष्मीपुर के क्षेत्रीय वनाधिकारी सरयू प्रसाद, मधवलिया के क्षेत्रीय वनाधिकारी जगरनाथ को उनके सहयोगी वन कर्मियों के साथ मौके पर भेज दिया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए उस पर जाल डाला लेकिन तेंदुआ जाल से निकल कर भाग गया। वह अब रोहिन नदी के किनारे झाड़ी में फंसा हुआ है। उधर, तेंदुआ दिखने की सूचना पर नौतनवां तहसीलदार नरेश चंद, नायब तहसीलदार रवि कुमार, नौतनवां, कोल्हुई, परसामलिक, बरगदवां थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी फरेंदा सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए न केवल उस पर जाल डाल दिया गया है बल्कि वहीं पर पिंजड़ा भी रख दिया गया है। ताकि तेंदुए को आसानी से पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रयास यह किया जा रहा है कि तेंदुए को बेहोश किए बगैर ही पकड़ लिया जाए, लेकिन आसानी से पकड़ में न आने की दिशा में भी एहतियातन लखनऊ से ट्रंकुलाइजर गन चलाने वाली टीम को भी बुलाया गया है। देर शाम तक टीम आ भी जाएगी। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के पास ट्रंकुलाइजर गन तो है लेकिन उसे चलाने वाला कोई कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed