{"_id":"5c169a08bdec22570a3b8c2c","slug":"31544985096-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण से संतृप्त हुआ जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण से संतृप्त हुआ जिला
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतीकरण से संतृप्त हुआ जिला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। विद्युत निगम की ओर से सभी जरूरत मंद लोगों को कनेक्शन देकर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना के तहत जिले को संतृप्त घोषित कर दिया गया है।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि पूरे जिले में विद्युतीकरण का कार्य कराकर सभी इच्छुक लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन देने का कार्य निजी कंपनी के माध्यम से कराया गया। उन्होंने बताया कि विद्युत निगम के अवर अभियंता और उपखंड अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद जिले को विद्युत से संतृप्त घोषित किया गया है। विद्युत से संबधित किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके साथ ही संबंधित अधिशासी अभियंता को भी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन गांव व मजरों में कनेक्शन अधिक होने के कारण अलग से ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है, संबंधित गांवों में ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य चल रहा है।