फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एसडीएम सदर के खिलाफ दीवानी के भी वकीलों ने मोर्चा खोला

एसडीएम सदर के खिलाफ दीवानी के भी वकीलों ने मोर्चा खोला

Sat, 04 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम सदर के खिलाफ दीवानी के भी वकीलों ने मोर्चा खोला
एसडीएम सदर के खिलाफ दीवानी के भी वकीलों ने मोर्चा खोला
विज्ञापन

एडीएम से मिले सिविल कोर्ट के अधिवक्ता, सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। एसडीएम सदर के कार्य व्यवहार से नाराज कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार का एलान कर रखा है। इनके समर्थन में शुक्रवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन भी आ गया है। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने अपर जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अंबरीश विश्वकर्मा मुवक्किल की पैरवी करने के लिए एसडीएम के चैंबर में जाकर कुर्सी पर बैठ गए। इस पर एसडीएम ने अधिवक्ता को अपमानित करते हुए कुर्सी से उठा दिया। एसडीएम के इस व्यवहार के बारे में अधिवक्ता अंबरीश ने सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री ने एसडीएम सदर से बात की, मगर उन्होंने पदाधिकारियों की बात को अनसुना कर चैंबर से बाहर जाने को कह दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम के कार्य व्यवहार से न केवल अधिवक्ता बल्कि फरियादी व वादकारी भी परेशान हैं। एडीएम से मिलने वालों में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश पटेल, परमात्मा गुप्ता, अंबरीश विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश पटेल, धनंजय पटेल, वसीम अकरम, एकबाल खां, रमाशंकर कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed