फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हल्की बारिश में ही उखड़ने लगी गिट्टियां

हल्की बारिश में ही उखड़ने लगी गिट्टियां

Sat, 28 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
हल्की बारिश में ही उखड़ने लगी गिट्टियां

विज्ञापन
हल्की बारिश में ही उखड़ने लगी गिट्टियां
खुलने लगी महराजगंज-सिन्दुरिया मार्ग की गुणवत्ता की पोल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मानसून की हल्की बारिश में ही निर्माणाधीन सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। इसके साथ ही महराजगंज-सिन्दुरियां मार्ग पर सड़क की गुणवत्ता की पोल भी खुलने लगी है। राहगीरों का कहना है कि एक तरफ सड़क बनती जा रही है वहीं गिट्टियां उखड़ती जा रही हैं। ऐसे में भारी बारिश होने पर तो इस सड़क की स्थिति और खराब हो जाएगी। जिस पर आवागमन कष्टदायक हो जाएगा।
महराजगंज-निचलौल सड़क स्टेट हाईवे है। इस सड़क को चौड़ा कर निर्माण के लिए पहले करीब 64 करोड़ की कार्ययोजना शासन में भेजी गई थी। मगर शासन स्तर से धन धीरे-धीरे जारी किए जाने के कारण अभी तक महराजगंज से करीब 12 किमी. सड़क को ही पिच किया गया है। सतीश कुमार ने कहा कि हल्की बारिश में ही धनेवा-धनेई के पास इस सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। जिससे राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है है। धनेवा धनेई के रहने वाले अमितेश त्रिपाठी ने कहा कि एक तो लंबे समय बाद महराजगंज से सिंदुरिया तक सड़क पिच कराई गई लेकिन गुणवत्ता विहीन कार्य होने के कारण हल्की बारिश में ही गिट्टियां उखड़ गईं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने कहा कि अभी तो यह सड़क निर्माणाधीन है। जितनी सड़क पिच कराई गई है, अभी उस पर 5 सेंमी की एक सतह का और लेपन होगा तो ऐसी दिक्कत नहीं आएगी। सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed