{"_id":"5b55ce1b4f1c1b4b748b68e8","slug":"31532349979-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बाहरी फलों व सब्जी की आवक घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बाहरी फलों व सब्जी की आवक घटी
Updated Mon, 23 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
हड़ताल से जिले में फल, सब्जी की आवक घटी
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होने से जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल सोमवार को हालांकि खत्म तो हो गई लेकिन हड़ताल के दौरान जिले में फलों व सब्जी की आवक कम हो जाने के कारण थोड़ी बहुत दाम पर भी असर पड़ा। यहां से दूसरे जिलों को भेजी जाने वाली आलू की सप्लाई पर भी थोड़ा असर हुआ। दो दिनों में ही फल व सब्जियों के दाम (फुटकर) में एक से दो रुपये प्रति किलो तक का अंतर आ गया। हड़ताल खत्म हो जाने से अब जल्द ही सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की तरफ से डीजल का मूल्य कम करने, टोल बैरियर खत्म कराने, एजेंटों के कमीशन में कमी करने, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से टीडीएस व्यवस्था खत्म कराने सहित अन्य मांगें पूरी कराने के लिए हड़ताल शुरू की गई थी। 20 जुलाई की मध्य रात्रि से शुरू हुई ट्रांसपोर्टरों की देशव्यापी हड़ताल के कारण फल व सब्जियों के दाम में इजाफा होने लगा। सब्जी के थोक विक्रेता नरेश ने बताया कि महराजगंज में स्थित सब्जी मंडी में सामान्य दिनों में 10 लाख रुपये का टर्नओवर होता था लेकिन हड़ताल के कारण यह कम होने लगा। जिले में माल की लोडिंग छोटी गाड़ियों में ज्यादा होने लगी। किराना व्यवसायी अशोक टिबेड़वाल का कहना था कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण छोटे वाहनों से सामान भेजना व मंगाना संभव नहीं था। इसमें ज्यादा किराया लगने से नुकसान हो सकता था। रेलवे सीमेंट व निर्माण सामग्री की ढुलाई के लिए मुफीद है। ट्रेनों के माध्यम से फल, सब्जी व खाने-पीने की वस्तुओं की ढुलाई ठीक नहीं है। समय ज्यादा लगने से खराब होने की आशंका बनी रहती है। उधर, ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होने पर कारोबारियों ने जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई।