{"_id":"5b06fe2b4f1c1b8a6e8b46e5","slug":"31527184939-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के लगी प्रतिमा को हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के लगी प्रतिमा को हटवाया
Updated Fri, 25 May 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर की प्रतिमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति के कुएं के पास स्थापित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ हटवा दिया। गुरूवार को बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी, एसडीएम और सीओ पहुंचे। यहां लोगों को समझाने के साथ नियम कानून के बारे में बताया। एसडीएम पीपी अंजोर ने समझाया कि बिना अनुमति के नई प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती है। क्षेत्राधिकारी नौतनवां धर्मेंद्र यादव दलित बस्ती के लोगों को समझाया। करीब घंटे भर वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। अधिकारियों ने सुप्रीमकोर्ट के निर्देश का हवाला देकर बताया कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर आस्था से जुड़ी नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है, जिस पर दलित बस्ती के लोग मान गए। इस दौरान कोतवाल बिहागड सिंह, चौकी प्रभारी खनुवा माधव पांडेय आदि मौजूद रहे।