{"_id":"5accf7654f1c1b513e8b460e","slug":"31523382117-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने किसानों को फिर रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने किसानों को फिर रुलाया
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
अाआंध्ाी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। बीती रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम का तेवर देख किसान परेशान हैं कि खेत में गेहूं की फसल कहीं पूरी तरह हसे बर्बाद न हो जाए। अब तो वह जल्दी जल्दी फसल को सहेजने में जुटे हैं।
कुछ दिन पहले किसान कटाई के बाद गेहूं की फसल को खेत में छोड़ दिया था। बीती रात आई तेज आंधी में काट कर रखे गए गेहूं के ठंडल उड गए। वहां केवल गठ्ठर बनाकर रखा गया गेहूं का डंठल बचा रहा। जिले में करीब 1 लाख 49 हजार 387 हेक्टेअर जमीन पर गेहूं की खेती हुई है जिसमे अभी भी 60 फीसदी गेहूं की फसल कटी नहीं है।
विज्ञापन
नगर से सटे आस पास के क्षेत्रों में गेहूं की फसल इन दिनों खेतों में पसर गई है, जिसमें कटाई अभी एक दो दिन संभव नहीं है। किसानों को कहना है कि गेहूं की बालियों को सूखने पर किसान कटाई करेंगे। नमी रहने पर कटाई ठीक ढंग से नहीं हो पाएगी। वहीं नगर में सड़कों के किनारे जलजमाव हो गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। गेेहूं की फसल के अलावा सब्जी की खेती पर भी असर पड़ा है। खेत की कटाई को लेकर किसान परेशान हैं। उन्हे चिंता सता रही है कि कहीं फिर बारिश हो जाएगी तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी। नौतनवां, कोल्हुई, अड्डा बाजार, फरेंदा, बृजमनगंज, चौक, सोहगीबरवां के अलावा अन्य क्षेत्रों में किसान परेशान हैं। उनके खेतों की कटाई अभी नहीं हुई है। चेहरी, चौक, अड्डा बाजार क्षेत्र में बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार की सुबह को बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा आपूर्ति बहाल करने का कार्य किया जा रहा था। वहीं नगर में आंधी और बरसात के कारण एक मकान गिर गया। लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन