फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   30 km road will be built in three months, traffic will be easy

Maharajganj News: तीन माह में बन जाएगी 30 किमी सड़क, आवागमन होगा सुगम

Tue, 27 Aug 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 27 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
30 km road will be built in three months, traffic will be easy
बदहाल एकसडवा-जंगल गुलरिहा मार्ग।
महराजगंज। जिले में 30 किलोमीटर की लंबी चार सड़कें बन रही हैं। अगले तीन माह में यह तैयार हो जाएंगी। सड़क बनने के बाद आवागमन सुगम हो जाएगा। इससे दो लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। निर्माण पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सिंदुरिया से सेमरहनी वाया झनझनपुर, बागापर एवं खालिकगढ़ से रानीपुर चौराहा तक 9.800 किमी, खजुरिया से मछली गांव वाया सोहरवलिया खुर्द खास तक 7.200 किमी, सिसवा से खेसरारी (छितौनी घाट) छह किमी और एकसड़वा से जंगल गुलरिहा तक 7.200 किमी सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जो तीन माह के अंदर बनकर तैयार हो जाएंगी। मनोज ने बताया कि सड़क अभी बन रही है। आने जाने में समस्या हो रही है। आने वाले दिनों में आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

एकसडवा-जंगल गुलरिहा मार्ग बरगदवा अयोध्या नहर तक सात किलोमीटर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बन रही है। गांंवों की बस्तियों के पास आरसीसी ढलाई के मकसद से गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। महदेवा बसडीला के पास आरसीसी ढलाई हो रही है। शेष सड़क बन चुकी है। राजपुर गांव के सतीश चंद्र पटेल ने कहा कि बरसात के बाद बरगदवा अयोध्या नहर से जंगल गुलरिया तक सड़क बन जाने की बात सुनने में आ रही है। निर्माणाधीन सड़क से गुजरने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले दो स्थानों पर आरसीसी ढलाई शुरु
बीते दो वर्ष पूर्व सिसवा से खेसरारी के छितौनी घाट तक छह किलोमीटर तक सड़क निर्माण का शुभारंभ किया गया था, लेकिन सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। सिसवा कस्बे के राकेश ने बताया कि कुछ दिन पहले दो स्थानों पर आरसीसी ढलाई शुरू किया गया है। जल्द सड़क निर्माण पूरी हो जाएगी। खेसरारी निवासी राजकुमार यादव ने बताया कि सड़क निर्माण धीमी गति से हो रही है। छह माह पहले से सड़क पर गिट्टी की भराई हुई थी। अब एक सप्ताह से देवियापुर में आरसीसी की ढलाई की जा रही है।


कुछ सड़कें बनकर तैयार हो गई हैं। इसमें कुछ काम बाकी हैं। जिसे पूरा किया जा रहा है। कुछ जगहों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे जल्द बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है।
-प्रवीण भारती, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed