फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3 person found corona positive

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

Mon, 25 Apr 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
3 person found corona positive
जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में रविवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 479 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अब तक कोरोना से कुल 14,876 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 146 की मौत हो चुकी है। 14,725 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। जिले में पांच केस सक्रिय हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही हर हाल में मास्क का प्रयोग करें।
-----
जिले में 1,468 मरीजों ने कराई सेहत की जांच
महराजगंज। जिले में रविवार को 49 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें 1,468 लोगों ने सेहत की जांच कराई। 581 पुरुष, 685 महिला, 192 बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने उचित परामर्श के साथ दवाएं दीं। 14 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में सेहत की जांच के साथ ही कोरोना से बचाव के प्रति सचेत किया गया। रविवार को 25 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। यहां 12 बजे तक एक भी मरीज नहीं आया था। डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में सात मरीजों का इलाज हुआ। इस मौके पर सीएचओ नुजहत खान, मंजू तिवारी, आशा देवी, ज्ञानमती वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed