फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   275 hectares of crops were damaged in five villages, the MLA gave demo checks to 25 farmers.

Maharajganj News: बाढ़ से बर्बाद फसल का 1399 किसानों को मिलेगा 56 लाख का मुआवजा

Tue, 13 Oct 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
275 hectares of crops were damaged in five villages, the MLA gave demo checks to 25 farmers.
निचलौल। बाढ़ से फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को क्षतिपूर्ति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निचलौल तहसील क्षेत्र के पांच गांवों के 1399 किसानों को 56 लाख 16 हजार 58 रुपये का फसल क्षति मुआवजा दिया जाएगा। राजस्व विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 275 हेक्टेयर फसल के नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल ने एसडीएम अवनीश त्रिपाठी की मौजूदगी में 25 किसानों को डेमो चेक देकर मुआवजा वितरण प्रक्रिया की शुरुआत की। मुख्यमंत्री की ओर से किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने की घोषणा के क्रम में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

मुआवजे के लिए सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा, लक्ष्मीपुर खुर्द और लक्ष्मीपुर कला के किसानों को चिह्नित किया गया है। इन गांवों में बाढ़ के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा था। राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन कर किसानों को क्षतिपूर्ति देने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसान का आकलन कर लिया गया है। आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। सोमवार को 25 किसानों को डेमो चेक दिए गए। शेष पात्र किसानों के खातों में भी फसल क्षति की मुआवजा राशि भेजी जाएगी। इस दौरान तहसीलदार अमित कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed