फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2706 got houses under Chief Minister Housing Scheme

Maharajganj News: मुख्यमंत्री आवास योजना में 2706 को मिले आवास

Thu, 22 Aug 2024 03:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
2706 got houses under Chief Minister Housing Scheme
- निचलौल में चार आवास व पांच ब्लॉक में एक-एक आवास अपूर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जनपद में निर्धन, विकलांगजन, व निराश्रित को मुख्यमंत्री आवास देने का काम तेजी से हुआ है। वित्त वर्ष 2019-20 से अब तक 2706 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास मुहैया कराया जा चुका है। अब मात्र 11 आवास अपूर्ण हैं। जिसे जल्द ही पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास मिलने से उनकी मुश्किल दूर हो गई।
गरीबों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजन को आवास मुहैया कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री आवास योजना में अब 11 आवास अपूर्ण जनपद में अपूर्ण हैं, जबकि वित्त वर्ष 2019 से 2023-24 तक कुल आवास निर्माण का लक्ष्य 2717 रहा। इसमें से 2706 लाभार्थियों को सीएम आवास योजना के तहत आवास मिल गया है। परतावल, धानी, लक्ष्मीपुर, मिठौरा, पनियरा में मुख्यमंत्री आवास शत प्रतिशत पूरा कर लिया है। जबकि फरेंन्दा, महराजगंज, सिसवा, नौतनवा और घुघली में केवल एक-एक आवास अपूर्ण है। निचलौल में सबसे अधिक 4 आवास और बृजमनगंज में दो आवास अपूर्ण हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को तीन किस्तों में सहायता राशि दिया जाता है। प्रथम किस्त 40 हजार रुपया, दूसरा किस्त 70 हजार रुपया और तीसरा किस्त 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। कुल एक लाख 20 हजार रुपया आवास निर्माण के लिए लाभार्थी को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
ब्लाक पूर्ण आवास
परतावल 115
धानी 51
लक्ष्मीपुर 269
मिठौरा 199
पनियरा 132
निचलौल 1196
फरेंदा 177
बृजमनगंज 268
महराजगंज 102
सिसवां 83
नौतनवां 77
घुघली 37
--------------------
2717 लाभार्थियों को आवास मुहैया कराने का लक्ष्य मिला था। जिसमें से 2706 लाभार्थियों को आवास मुहैया कराया जा चुका है। शेष आवास को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है।
-रामदरश चौधरी, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed