{"_id":"69fba6a6a5a2c455280d88ff","slug":"267-people-were-screened-under-the-tb-free-india-campaign-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-176759-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 267 लोगों की स्क्रीनिंग की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 267 लोगों की स्क्रीनिंग की गई
विज्ञापन
महराजगंज। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को नगर के एक क्लीनिक में जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी की उपस्थिति में 267 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।
शिविर में डॉ. रश्मि श्रीवास्तव एवं डॉ. भारत श्रीवास्तव का सहयोग रहा। शिविर के दौरान कुल 267 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 57 संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। कैंप में मीना वर्मा, अनुपम भारती, ज्योति द्विवेदी काउंसलर, मनोज कुमार यादव लैब टेक्नीशियन, अतुल कुमार दीक्षित टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर, विवेक कुमार गुप्ता जिला पीपीएम समन्वयक तथा हरिशंकर त्रिपाठी जिला कार्यक्रम समन्वय) सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें ।
शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, लेकिन समय पर जांच और नियमित दवा से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं और इलाज में लापरवाही न बरतें।