फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   26 samples taken from 17 shops...food items seized

Maharajganj News: 17 दुकानों से लिए 26 नमूने...खाद्य सामग्री जब्त

Fri, 17 Oct 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 17 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
26 samples taken from 17 shops...food items seized
नमूने लेती खाद्य विभाग की टीम।
महराजगंज। दीपावली में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर दुकानों की जांच हुई। खाद्य सुरक्षा एवं अभिहित विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की गई। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. टीआर रावत ने बताया कि आठ से 15 अक्तूबर तक 35 निरीक्षण और 17 छापे की कार्रवाई की गई है। इस दौरान 26 नमूने लिए गए। साथ ही छापेमारी में 537 किग्रा खाद्य सामग्री जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित लागत 60440 रुपये है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान 236 किग्रा सामग्री जब्त भी की गई है, जिसकी अनुमानित लागत 22680 रुपये है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सिविल लाइंस, चिउरहा रोड स्थित बेकरी की निर्माण इकाई का निरीक्षण कर रस्क के नमूने लिए। पैकेट पर आवश्यक जानकारी न होने के कारण 250 किलोग्राम रस्क को सीज कर निर्माता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। लाइसेंस लेने के उपरांत ही इकाई संचालित करने के निर्देश दिए गए। बगल में स्थित एक अन्य बेकरी का निरीक्षण कर क्रीम रोल का नमूना टीम ने लिया।उपजिलाधिकारी निचलौल के नेतृत्व में टीम ने नमकीन फैक्ट्री का निरीक्षण कर नमूना संग्रहीत किया व पैकेट पर आवश्यक जानकारी न होने के कारण 204 किलोग्राम नमकीन सीज कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed