फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2,447 Divyang are deprived of pension due to lack of Aadhaar authentication

Maharajganj News: आधार प्रमाणीकरण के अभाव में पेंशन से वंचित हैं 2,447 दिव्यांग

Wed, 23 Aug 2023 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
2,447 Divyang are deprived of pension due to lack of Aadhaar authentication
विभाग की ओर से सुविधा मुहैया कराए जाने के बाद भी प्रमाणीकरण न कराने से बढ़ी समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग में पेंशन पाने वाले 2,447 लोगों की ओर से आधार प्रमाणीकरण में रुचि नहीं दिखाई जा रही है। प्रमाणीकरण न होने की वजह से ऐसे लोगों की इस वित्तीय वर्ष में पेंशन नहीं भेजी गई है। सभी से जल्द से जल्द प्रमाणीकरण कराने को कहा गया है, मगर उनकी ओर से अभी तक लापरवाही दिखाई जा रही है।



जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 14,875 दिव्यांग पंजीकृत हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 14,263 एवं नगरीय क्षेत्र के 612 पेंशनर हैं। इनमें से कुल 2,447 पेंशनर ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपना आधार प्रमाणीकरण ही नहीं कराया। विभाग की ओर से बार-बार आधार प्रमाणीकरण न कराने पर पेंशन रुकने की बात कही जा रही है, मगर फिर भी लाभ से वंचित पेंशनर तेजी नहीं दिखा रहे हैं। प्रमाणीकरण में शिथिलता बरतने वाले 2,447 पेंशनरों में 2,332 ग्रामीण क्षेत्र व 115 नगरीय क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन






नौतनवां ब्लॉक व महराजगंज पालिका में सर्वाधिक प्रमाणीकरण बाकी

ग्रामीण क्षेत्र में नौतनवां में सबसे अधिक 230, फरेंदा में 192,बृजमनगंज में 187, सिसवां में 119 व परतावल में 159 दिव्यांगों ने आधार प्रमाणीकरण में रुचि नहीं दिखाई है। अन्य ब्लॉकों में भी एक से लेकर 11 तक की संख्या में प्रमाणीकरण लंबित है। नगरीय क्षेत्र मेें नगर पालिका महराजगंज में सर्वाधिक 52 व नौतनवां में 24 एवं नगर पंचायत आनंदनगर में 11 व अन्य जगहों पर चार से पांच तक प्रमाणीकरण लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------

केस एक
पनियरा ब्लॉक के ग्राम जड़ार की रहने वाली किरन ने अब तक अपना प्रमाणीकरण नहीं कराया है, जिससे उसे लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। उसने कहा कि जानकारी के अभाव में वह प्रमाणीकरण नहीं करा रही थी, अब पता चला है तो वह जल्द ही प्रमाणीकरण कराएगी।
केस दो
चौक क्षेत्र की स्मिता ने बताया कि उसे भी प्रमाणीकरण कराने के बारे में पता नहीं था। जानकारी मिलने के उसने अपना प्रमाणीकरण कराने के लिए आवेदन दे दिया है। उम्मीद है जल्द री उसका प्रमाणीकरण हो जाएगा।
---------------
दिव्यांगों का आधार प्रमाणीकरण कराने के लिए कार्यालय में व्यवस्था बनाई गई है। इच्छुक दिव्यांग तत्परता दिखाते हुए लाभ उठाएं।

शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed