फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2292 checked in arogya fair

2292 ने आरोग्य मेले में कराया उपचार

Sun, 04 Apr 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
2292 checked in arogya fair
रमहौली गांव में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। - फोटो : MAHARAJGANJ
2292 ने आरोग्य मेले में कराया उपचार
विज्ञापन

डॉक्टर से सलाह एवं दवाई लेकर लोग पहुंचे घर
अधिकारियों ने मेले में व्यवस्था का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सेहत की दृष्टि से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला बेहद खास रहा। दूर-दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब एक हजार से अधिक लोगों को इस दिन सेहत का वरदान मिला। मेले में मौसमी बुखार की जांच के अलावा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के साथ गर्भवती महिलाएं, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास जोर रहा। डॉक्टर से सलाह लेकर दवाई के साथ लोग घर गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में आरोग्य मेले में लोग पहुंचकर सेहत की जांच कराए।

रविवार को जिले के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। कुल 2292 लोगों के सेहत की जांच हुई। जिसमें 828 पुरुष, 1107 महिला एवं 357 बच्चे शामिल हैं। 107 गोल्डन कार्ड बनाया गया है। मेले में कोविड से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। सदर क्षेत्र के रम्हौली स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे लोग मर्ज का इलाज कराने पहुंचे। वहीं, फरेंदा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर 178 लोगों ने सेहत की जांच कराई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि आरोग्य मेले में मरीजों की सेहत की जांच कर दवाई दी गई। संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सक एवं कर्मी दायित्व के प्रति सजग रहें। लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति सचेत किया गया। मेले का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed