{"_id":"6a10c2d3505beca7f90ea9d2","slug":"22-pumps-dry-long-queues-formed-wherever-petrol-and-diesel-were-available-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1034-158622-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 22 पंप ड्राई... जहां मिला पेट्रोल-डीजल वहां लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 22 पंप ड्राई... जहां मिला पेट्रोल-डीजल वहां लगी लंबी कतार
Sat, 23 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 23 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज नगर में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़।
सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित पंपों पर शुक्रवार को लोग डीजल और पेट्रोल के लिए जूझते नजर आए। 120 पंपों में शुक्रवार को 22 ड्राई रहे, वहीं जहां तेल मिल रहे थे वहां पर लंबी कतार लगी नजर आई।
वर्तमान में पंपसेट से खेत की सिंचाई के लिए किसान भी डीजल के लिए पंपों पर कतार में दिखे। वहीं, कई किसान डीजल नहीं मिलने से निराश होकर लौट गए।
शहर के छह पंपों पर शुक्रवार को दोपहर से शाम तक डीजल-पेट्रोल के लिए लोगों की कतार लगी रही। कुछ ऐसा ही हाल जिले के अन्य पंपों का रहा, जहां तेल मिलने के दौरान वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी गईं। खेत में पंपसेट सिंचाई के लिए डीजल लेने पहुंचे किसान रामकिशुन का कहना था कि धान का बेहन डालना जरूरी है। बारिश नहीं होने के कारण खेत सूख गए हैं, इसलिए पंपसेट से सिंचाई करनी थी, लेकिन कई दिन से चक्कर लगाने के बाद भी डीजल नहीं मिल पा रहा है। वहीं, कतार में लगे वाहन चालकों में पेट्रोल व डीजल भरवाने के लिए होड़ मची रही।