फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बंद हुआ चुनाव प्रचार, अब घर-घर देंगे दस्तक

बंद हुआ चुनाव प्रचार, अब घर-घर देंगे दस्तक

Fri, 17 May 2019 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
बंद हुआ चुनाव प्रचार, अब घर-घर देंगे दस्तक
बंद हुआ चुनाव प्रचार, अब घर-घर देंगे दस्तक
विज्ञापन

फोटो

सभी कर रहे अपनी-अपनी जीत की दावेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोकसभा के चुनावी जंग के लिए प्रचार क अंतिम दिन शुक्रवार की शाम प्रचार बंद हो गया। उम्मीदवार और समर्थक मतदाताओं को रिझाने के लिए ताकत झोंक दी है। घर-घर दस्तक दे रहे हैं। अब उम्मीदवार न तो जुलूस निकाल सकेंगे और न ही आम सभाएं आयोजित कर सकेंगे। 19 मई को होने वाले मतदान के लिए उम्मीदवार सिर्फ डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे।
जिले में 1884924 मतदाता हैं। इनमें 1009571 पुरुष और 875110 महिला मतदाता शामिल हैं। भाजपा से पंकज चौधरी, कांग्रेस से सुप्रिया श्रीनेत और गठबंधन से सपा प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह के अलावा 11 अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार की शाम को पार्टियों के प्रचार वाहन केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पहुंच गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने बताया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि महागठबंधन के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद का कहना है कि राष्ट्रीय महासचिव के आने से काफी असर हुआ है।
विज्ञापन


मतदान के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
फोटो
बूथों पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में 19 मई को मतदान होगा। तैयारियां पूरी की जा चुकी है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होंगी। बूथों पर सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किए गए हैं। सीआरपीएफ, पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। वाहन की व्यवस्था पूरी की जा चुकी है। 213 बूथों पर वेब कॉस्टिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों को धूप से बचाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में टेंट लगाए गए हैं। विधानसभा वार काउंटर बनाए गए हैं। पेयजल, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था हुई है। अधिकारियों की टीम व्यवस्था की निगरानी में जुटी रहेगी। निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप फरेंदा में 38, नौतनवां में 44, सिसवां में 44, पनियरा में 44 एवं सदर में 43 बूथों पर बेव कॉस्टिंग होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि 2067 बूथों पर मतदान के लिए 9096 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया है। 828 कार्मिक रिर्जव में रहेंगे। 8248 कार्मिक को बूथों पर मतदान के लिए शनिवार को 10 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया जाएगा। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।


बूथ पर पहुंचने के लिए वाहन तैयार
फोटो:-

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बूथों पर वाहन भेजने की व्यवस्था उपसंभागीय कार्यालय ने की है। अधिग्रहण आदेश मिलने के बाद भी वाहन न भेजने वाले वाहन स्वामियों को चिह्नित किया जा रहा है। एआरटीओ के अनुसार पुलिस विभाग के लिए 213 हल्के और 49 भारी वाहनों की व्यवस्था की जा चुकी है। 30 वाहन को उड़न दस्ता टीम के लिए है। 160 बोलेरो सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के लिए लगाया गया है। 460 वाहन मतदान पार्टी के लिए छोटी-बड़ी बस की जरूरत थी। 300 वाहन अब तक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed