फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ‘सपा-बसपा व कांग्रेस ने मिलकर देश-प्रदेश को लूटा’

‘सपा-बसपा व कांग्रेस ने मिलकर देश-प्रदेश को लूटा’

Mon, 04 Mar 2019 11:51 PM IST
maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
‘सपा-बसपा व कांग्रेस ने मिलकर देश-प्रदेश को लूटा’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिले को 134.81 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिले को 134.81 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के सामने स्थित मैदान में लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस अब तक मिलकर देश व प्रदेश को लूटती रही हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से रोक लग गई है। देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। आज सब कुछ मुमकिन है, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों के समय सरकारी योजनाओं में भी लूट मची थी। आज केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंच रहा है। शासन का चेहरा बदलते ही प्रशासन बेहतर कार्य करने लगा है। जनपद के मुसहर और वनटांगिया समुदाय के विकास का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार इनके लिए चलाई जा रही परियोजनाओं में धन की कमी नहीं होने देगी। देश के 12 करोड़ किसान परिवारों को पीएम ने सम्मान निधि का लाभ दिया है। इनमें जिले के 96 हजार किसान शामिल हैं। गांव, किसान, नौजवान, महिला और मजदूरों का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने भारत के शौर्य को देखा है। पीएम ने सेना को निर्णय लेने की छूट दी तो बहादुर सैनिकों ने पाक के छक्के छुड़ा दिए। साथ ही सीएम ने जनपद में पर्यटन के विकास पर बल दिया। कहा कि नेपाल हमारा मित्र राष्ट्र है। यहां आवागमन बेहतर हो, इसलिए सीमावर्ती क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि वे छुट्टा पशुओं को गोसदन भिजवाएं।
विज्ञापन



‘सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले देश से माफी मांगे’
महराजगंज। हेलीपैड पर प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अन्य दलों के लिए नामुमकिन था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुमकिन बनाया है। सेना की बहादुरी पर कोई टीका टिप्पणी करता है तो देश इसे स्वीकार नहीं करेगा। जय जवान और जय किसान का नारा देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था। इसे अमल में लाने की कोशिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। जो लोग प्रधानमंत्री के लोक कल्याणकारी अभियान में, सफाई कर्मियों के पैर धोने में और अपने सेना के पराक्रम पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं। उन्हें खुद अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed